ब्राह्मण अंतराष्ट्रीय युवा संगठन के संभागीय अध्यक्ष बने संजय उपाध्याय।

 मुरैना-ब्राह्मण अंतराष्ट्रीय युवा संगठन की बैठक का आयोजन शुक्रवार को गांधी मैरिज होम  गांधी कॉलोनी में सम्पन्न हुआ।जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शर्मा ने संगठन के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की ।संगठन के विस्तार के बाद प्रदेश के महा मंत्री हरीश पाठक ने संजय उपाध्याय को चम्बल संभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।अध्यक्ष बनने के बाद संजय उपाध्याय ने संकल्प लेते हुए कहा कि पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करूँगा और वरिष्ठ पदाधिकारियों और  बन्धुयों का सम्मान करूँगा एवं संगठन के प्रति सत्यनिष्ठा से पूर्ण क्षमता से कार्य करते हुए समाज को नई दिशाएँ प्रदान करूँगा।इस अवसर पर वृन्दावन पाराशर, अनिल पाठक,संजय शर्मा,लोकेंद्र डंडोतिया,रामशरण शर्मा,गिर्राज पाठक,राकेश डंडोतिया,राहुल पचौरी, किशोर शर्मा, गोपालकृष्ण शर्मा,संजीव खेमरिया,दिलीप डंडोतिया,योगेश जोशी,सौरभ मिश्रा,रमाकांत शुक्ला,श्याम पाठक,गुड्डू मिश्रा,पिंटू राजोरिया,कपिल राजोरिया,राजेश मिश्रा,सोनू शर्मा,कौशल डंडोतिया,आकाश शर्मा,हेमन्त पचौरी सहित कई ब्राह्मण बन्धु उपस्थित थे।