युवक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म

मुरैना। अंबाह थाना क्षेत्र के तहत एक 60 वर्षीय महिला के साथ 30 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला अपने घर पर सोमवार रात को सो रही थी। तभी 30 साल का युवक रवि पुत्र गुड्डा सखवार घर में घुस आया और महिला के साथ दुष्कर्म कर किया। महिला ने अंबाह थाने में आरोपित के खिलाफ मामल दर्ज किया है।