स्कूल के लिए निकली दो लड़कियां वापस नही लौटी घर,


क्लास 10 वी और 6 वी में पढ़ती थी छात्राए,
परिजनों सहित आधारताल थाना पुलिस बच्चियो को तलाश करने में जुटी,
जी. एस स्कूल संजय नगर में पढ़ती है दोनों छात्रा,
नंदनी पटेल और संजना पटेल छात्राओं के नाम,


अधारताल के इंद्रप्रस्थ कालोनी में रहने वाली दो छात्रा कल स्कूल गई पर लौट कर नही आई।बच्चियो के गायब होने की सूचना परिजनों ने अधारताल थाना को दी गई साथ ही परिजनों ने भी दोनों छात्राओं को ढूढ़ने की कवायद शुरू कर दी है।गायब हुई दोनो लड़कियां सगी बहने है जो कि एक ही स्कूल में पढ़ा करती थी।छात्रा के पिता ने बताया कि नंदनी और संजना पटेल जी.एस स्कूल संजय नगर में पड़ती है।नंदनी 10 वी की छात्रा है जबकि उसकी छोटी बहन संजना 6 वी क्लास में पढ़ती है।कल उनके स्कूल में कार्यक्रम था जिसमे शामिल होने के लिए दोनों दोपहर करीब 12 बजे निकली थी।शाम को जब 6 बजे तक दोनों घर नही लौटी तो परिजन परेशान होकर स्कूल और रिश्तेदारी में तलाश की पर उनका कही पता नही चला।थक हार कर बच्चियो के पिता विजय पटेल ने पुलिस को सूचना दी।इधर आधारताल थाना पुलिस ने दोनों छात्राओं के फोटो को शहर के सभी थानों में सर्कुलेट कर  तलाश शुरू कर दी है।