उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि के लिए रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे तथा भस्मारती होगी। इसके बाद सुबह 4.30 बजे से दर्शन का सिलसिला शुरू होगा, जो 22 फरवरी को रात 10.30 बजे शयन आरती तक जारी रहेगा। इस दौरान 43 घंटे भक्तों के लिए राजाधिराज का दरबार खुला रहेगा। मंदिर के गर्भगृह में भगवान महाकाल की पूजा अर्चना क्रम चलता रहेगा। महापर्व पर मंदिर के गर्भगृह में भक्तों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। वीआईपी तथा आम दर्शनार्थियों को एक साथ नंदी हॉल के पीछे गणेश मंडपम् से भगवान महाकाल के दर्शन होंगे।
रात 2.30 बजे खुलेंगे महाकाल मंदिर के पट, आम दर्शनार्थी गणेश मंडपम् से करेंगे दर्शन