पुलिस ने 5000 के इनामी को किया गिरफ्तार।

 मुरैना- पुलिस अधीक्षक असित यादव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आसुतोष बागरी के निर्देशन में फरार एवं ईनामी बदमाशों की धरपकड हेतु सभी  अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसी निर्देशन में सुधीर सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली  प्रभारी  कुशल सिंह भदौरिया को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पांच हजार का ईनामी लोकेंद्र तिवारी चाँद का पुरा गांव में घूम रहा है।मुखबिर की सूचना से पुलिस ने घेराबंदी कर नाम पूछा तो उसने अपना नाम लोकेंद्र पुत्र प्रदीप तिवारी नि चाँद का पुरा अम्बाह का होना बताया। आरोपी करीब 6 वर्ष से आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहा था।जिस पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा आरोपी पर पांच हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।