खजुराहो सांसद बी डी शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाटकर की आतिशबाजी


मुरैना। चम्बल माटी के सपूत व् खजुराहो सांसद बी. डी. शर्मा जी को मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. इस अवसर पर मुरैना भाजपा कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह देखा गया... शनिवार  की शाम सांसद श्री शर्मा के भाजपा का मध्यप्रदेश अध्यक्ष बनने पर मिष्ठान वितरण किया एवं आतिशवाजी की. 
इस अवसर पर महापौर अशोक अर्गल, अरविन्द भदौरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेमकांत शर्मा, महामंत्री रामवीर कंसाना, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयंक शर्मा, नगर अध्यक्ष पूर्व अनूप जैन, नगर अध्यक्ष  दक्षिण सोनू शर्मा, एमआईसी सदस्य संजय शर्मा, गोविन्द यादव,  गजेंद्र मवई, शैलेन्द्र श्रीवास बीजेपी प्रवक्ता, श्रजल दंडोतिया, राहुल पचौरी, अमित उपाध्याय, अरुण परमार, अवदेश परासर, आनंद दंडोतिया, बिट्टी जाटव, राकेश जाटव सहित मौजूद थे।