जिले के नवागत कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने किया संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का अवलोकन



 

















जिले के नवागत कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने किया संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का अवलोकन
-
सतना 

 




 

  " alt="" aria-hidden="true" />  सतना जिले के नवागत कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने शनिवार को पूर्वान्ह कलेक्ट्रेट पहुँचकर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सतना का पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के उपरांत उन्होंने संयुक्त कलेक्ट्रेट का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर निवर्तमान कलेक्टर डॉ सत्येंद्र सिंह, जिला पंचायत सीईओ सुश्री ऋजु बाफना, अपर कलेक्टर श्री आई.जे. खलखो, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती साधना परस्ते, अनुविभागीय अधिकारी श्री पी.एस. त्रिपाठी, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे