भोपाल । प्रदेश में जल्द ही पुलिस की भर्ती शुरू होने वाली है। आठ हजार कांस्टेबल के खाली पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया अगले महीने से शुरू होने की संभावना है। पुलिस भर्ती को लेकर गृह विभाग ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। यही नहीं, कांग्रेस सरकार में यह पहली पुलिस भर्ती होगी।
-मार्च में शुरू होगी प्रक्रिया
मार्च में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की पूरी संभावना है। आपको बता दें कि पिछले कई महीनों से यह भर्ती प्रक्रिया टल रही थी, लेकिन अब पुलिस मुख्यालय ने इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली है। साथ ही खाली पड़े पुलिस के पदों की सभी जानकारियां भी विभाग को भेज दी हैं। इसी जानकारी के अनुसार गृह विभाग के अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया की तैयारियां कर ली है। अब सीएम कमलनाथ की हरी झंडी मिलने के बाद संभवत: मार्च में यह भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
भर्ती प्रक्रिया अगले महीने से शुरू होने की संभावना