मुरैना-पुलिस अधीक्षक असित यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन में फरार आरोपियों एवं अवैध हथियार रखने वालों की गिरफ्तारी हेतु सभी थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी निर्देशन में थाना प्रभारी देवगढ़ जयपाल सिंह गुर्जर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि फरार आरोपी शैलेन्द्र सिंह और नरेंद्र सिंह किसी वारदात की नीयत से घूम रहे हैं।मुखबिर की सूचना से आरोपी नरेंद्र सिंह भदौरिया पुत्र पुरुषोत्तम सिंह भदौरिया उम्र 37 वर्ष नि स्कूल का पुरा चम्बल थाना देवगढ़ और आरोपी शैलेन्द्र सिंह पुत्र रामविलास गुर्जर उम्र 30 वर्ष नि खुलावली थाना देवगढ़ को नंदपुरा के आगे सावदा रोड से 12 बोर की बंदूक एवं एक जिंदा राउंड व 315 बोर का कट्टा एवं एक जिंदा राउंड सहित गिरफ्तार किया है।आरोपी नरेंद्र सिंह भदौरिया पूर्व में थाना देवगढ़ के दो प्रकरणों में फरार चल रहा था।आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी जय पाल सिंह गुर्जर ,सउपनि गुलाब सिंह,आर रामचित्र ,आर बांके लाल,आर धीर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
फरार आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद।