मुरैना-ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर शादी समाहरोह से वापस लौट रहे बरातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गयी।जिसमें सवार करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को जिला अस्पताल मुरैना में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे बारात से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सांगोली से वापस जरेरुआ की तरफ आ रही थी तभी हरीक्षा सांगोली से थोड़ी दूर अन्यंत्रित होकर पलट गयी।जिसमें सवार लोकेन्द्र पुत्र मनीराम कुशवाह उम्र 25 वर्ष,शैलू पुत्र कप्तान उम्र 8 वर्ष ,कुल्ली पुत्र पूरण उम्र 8 वर्ष ,धनीराम पुत्र नवलसिंह उम्र 14 वर्ष,नाथूराम पुत्र गुर्ज सिंह कुशवाह उम्र 60 वर्ष ,कृष्णा पुत्र पूरण उम्र 10 वर्ष, और रवि पुत्र कप्तान उम्र 18 वर्ष नि जरेरुआ गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए और घायलों को उपचार के लिए प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां नाथूराम की गंभीर हालत देखते हुए उसे ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया है।
बरातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी,आधा दर्जन लोग घायल